हरदोई, फरवरी 22 -- हरदोई। हरदोई-पिहानी मार्ग पर शनिवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक दोस्त की मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हरियावां थानाक्षेत्र के वासी गांव निवासी 24 वर्षीय पृथ्वीराज अपने गांव के साथी 23 वर्षीय मोनू के साथ शनिवार दोपहर बाइक से हरदोई आया था, जहां से शाम करीब छह बजे दोनों अपने गांव लौट रहे थे। तभी भूरा टीकुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने पृथ्वीराज को मृत घोषित कर दिया। मोनू का उपचार जारी है। मृतक पृथ्वीराज मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया ह...