हरदोई, फरवरी 21 -- हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र में पसामाऊ के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दूल्हे के भतीजे की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरु गुज्जा पुरवा निवासी 18 वर्षीय मोहित कुशवाहा अपने ताऊ राजकुमार के बेटे बिंदा की बारात में शामिल होने थाना माधौगंज क्षेत्र के पुरोरी गांव गया था। शुक्रवार देर रात शादी समारोह से लौटते समय मोहित अपने गांव के ही उमेश और नीलू के साथ बाइक से घर आ रहा था। तभी पसामाऊ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मोहित को मृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.