कन्नौज, दिसम्बर 6 -- गुरसहायगंज। नगर के तिर्वा रोड पर पाल नगर के समीप टेंपो ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। जिससे पति व पत्नी घायल हो गए। घटना के बावत नगर के मोहल्ला अफसरी निवासी जयसेत पुत्र कमलेश ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि 30 नवंबर को वह बाइक से अपनी पत्नी माया देवी के साथ तिर्वा जा रहा था। जैसे ही ग्राम पाल नगर के पास पहुंचा, तो पीछे से आ रहे टैंपो के चालक ने तेजी व लापरवाही से बाइक मे टक्कर मार दी। जिससे वह और उसकी पत्नी घायल हो गए। इलाज के लिए उसे व पत्नी को जिला अस्पताल कन्नौज ले जाया गया। वहां से पत्नी को तिर्वा मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया गया। तिर्वा मेडिकल कालेज से कानपुर ले जाया गया। वहाँ पर मेरी पत्नी माया देवी की इलाज चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके घटना की जांच पड़ताल शुरू...