बुलंदशहर, फरवरी 21 -- औद्योगिक क्षेत्र में सड़क पार कर रहे नशे की हालत में युवक से बाइक सवार दंपति टकराकर गिर गए।जिसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि दादरी निवासी कुलदीप अपनी पत्नी सपना के साथ बाइक पर सवार होकर शुक्रवार की देर शाम सिकंदराबाद से घर लौट रहा था। इसी दौरान औद्योगिक क्षेत्र में तेल मिल के पास एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा था। बताया जाता है वह व्यक्ति नशे की हालत में था कभी वह रोड पर इधर होता कभी उधर होता। उसे बचाने के चक्कर में बाइक सवार युवक से टकरा गए। जिससे वह तीनों लोग सड़क पर गिर गए। गिरने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...