बिजनौर, मई 1 -- रेहड़। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दंपति घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक सवार दंपति एक समारोह से अपने घर लौट रहे थे। कोतवाली नजीबाबाद निवासी सुधीर कुमार पुत्र सुखदेव सिंह अपनी पत्नी शालू के साथ गुरूवार की सुबह बाइक से जसपुर (उत्तराखंड) से नजीबाबाद अपने घर लौट रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग 734 पर गांव राजनगर व बनैली नदी के पुल के बीच उसी दिशा से आ रहा अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मारकर फरार हो गया। टक्कर लगने से बाइक सवार घायल पति-पत्नी सुधीर व शालू घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से पीएचसी कासमपुरगढ़ी में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने घायलों का प्राथमिक उपचार करके हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार सिंह का कहना हैं कि इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.