अयोध्या, दिसम्बर 26 -- भेलसर। कोतवाली रुदौली अंतर्गत नगर में बुधवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना मोहल्ला पूरे खान कस्बा रुदौली के शेख सफी दरगाह के सामने की है जहां शाम लगभग सात बजे चार पहिया वाहन की चपेट में आने से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चा सड़क पार कर रहा था,तभी सामने से आ रही गाड़ी ने ब्रेक लगाया,लेकिन वाहन रुकते-रुकते बच्चे पर चढ़ गया,जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। हादसे में बच्चे की रीढ़ की हड्डी टूट गई थी,जबकि चेहरे पर भी गंभीर चोटें आई थीं। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई पहुंचने पर चिकित्सकों ने बच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.