पीलीभीत, नवम्बर 4 -- पीलीभीत। शाहजहांपुर जिले के थाना बंडा क्षेत्र के ग्राम बिलंदपुर निवासी हरवंश सिंह ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 28 अक्तूबर को रात आठ बजे उसका पुत्र गुरुचरण सिंह, चालक राजेंद्र पुत्र रामलाल निवासी रामनगर कॉलोनी थाना बंडा शाहजहांपुर और पंकज पुत्र संत कुमार निवासी ग्राम नाहिल थाना पुवायां जिला शाहजहांपुर अपने मैरिज लॉन का सामान लेकर पिकअप से पीलीभीत से बंडा जा रहे थे। जैसे ही वे थाना गजरौला के समीप पहुंचे। तभी पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने लापरवाही और तेजी से उसके वाहन में टक्कर मार दी। जिससे उसका पुत्र और गाड़ी में बैठे अन्य दोनों लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.