महाराजगंज, फरवरी 8 -- बृजमनगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहदुरी बाजार में कार्यरत चिकित्सक डॉ. गिरीश चंद व ब्लाक एकाउंट प्रबंधक बृजमनगंज चंद्र प्रकाश शनिवार को मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों एक ही बाइक पर सवार हो कर गोरखपुर से ड्यूटी करने बहदुरी बाजार आ रहे थे। इसी दौरान अभी वह महावन खोर के पास पहुंचे कि उनकी बाइक सड़क पर घूम रहे कुत्ते से टकरा गई। इस दौरान दोनों लोगों को गंभीर रूप चोटें आई। डॉ. गिरीश चंद का इलाज सिद्धार्थनगर व ब्लाक एकाउंट प्रबंधक चंद्रप्रकाश का इलाज गोरखपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.