बागपत, फरवरी 16 -- कस्बे में पाठशाला रोड पर रविवार सुबह दिल्ली डीटीसी बस कंडेक्टर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद मतृक के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। कस्बे की बाल्मीकि बस्ती का रहने वाला राहुल दिल्ली डीटीसी बस का कंडेक्टर था। रविवार सुबह चार बजे वह घर से बाइक पर ड्यूटी के लिए चला था। पाठशाला मार्ग पर उसने पेट्रोल पंप से बाइक में तेल डलवाया। वहां से चलते ही उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक के साथ वह सड़क पर गिर गया। तभी पीछे से आई अज्ञात कार ने उसे कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलख...