प्रयागराज, जनवरी 30 -- झूंसी में गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में ट्रॉली रिक्शा चालक की मौत हो गई। सड़क पार करते समय वह वाहन की चपेट में आया। कटका झूंसी निवासी नंदलाल के तीन बेटों में सबसे छोटा 35 वर्षीय बृजेश कुमार विवाहित था। गुरुवार रात लगभग दस बजे घर लौटते समय झूंसी पुलिस चौकी के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस बृजेश को बनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बृजेश के कोई संतान नहीं है। उसकी मौत से पत्नी सुषमा रो-रो कर बेहाल रही। बृजेश के दोनों बड़े भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.