बागपत, फरवरी 21 -- बालैनी। हरियाखेड़ा गांव निवासी वीरपाल बालैनी टोल प्लाजा पर कार्य करता है। शनिवार की सुबह वह स्कूटी पर सवार होकर टोल पर जा रहा था। जैसे ही जब वह बालैनी-पुरा महादेव रोड़ पर पहुंचा, तो सामने से आ रही कार ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। जिसके बाद स्कूटी नाले में जा गिरी और उस पर सवार वीरपाल के पैर में गंभीर चोट आई। ग्रामीणों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। चाकू के साथ पकड़ा खेकड़ा। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान कस्बे से एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक कस्बे की ईदगाह के पास का रहने वाला शकील है। शनिवार को पुलिस ने उसका चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...