काशीपुर, फरवरी 13 -- काशीपुर। सड़क दुर्घटना में जीजीआईसी की एक शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिक्षिका को तत्काल उपचार के लिए काशीपुर स्थित एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पैगा पुलिस चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग 9:30 बजे चौकी पैगा से काशीपुर की ओर करीब 200 मीटर दूरी पर एक कार और स्कूटी की टक्कर हो गई। स्कूटी सवार दीपिका पुत्री नरेश कुमार निवासी लालपुर, थाना कुंडा, जिला ऊधम सिंह नगर, लालपुर से महुआखेड़ा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में पढ़ाने जा रही थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...