बिहारशरीफ, फरवरी 19 -- 16 फरवरी को सरमेरा-बरबीघा मार्ग पर हुआ था हादसा सरमेरा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सरमेरा-बरबीघा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास 16 फरवरी को सड़क हादसे में सरमेरा निवासी दीपक कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे। गुरुवार को पटना के निजी क्लीनिक में उनकी मौत हो गयी। वे कबीरचक प्राथमिक विद्यालय में हेडमास्टर के पद पर कार्यरत थे। भाई बंटी सिंह ने बताया कि 16 फरवरी को वे बाइक से सरमेरा से बरबीघा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जख्मी हो गये थे। सरमेरा अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था। चार दिनों से निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती थे। गुरुवार को उनकी मौत हो गयी। पोस्टमार्टम के बाद शव पटना से सरमेरा लाया गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.