मुंगेर, दिसम्बर 17 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। सोमवार की शाम तारापुर-संग्रामपुर मुख्य मार्ग में सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हुए कौशल ठाकुर की भागलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। गौरतलब हो कि ट्रक की टक्कर से बाइक सवार कौशल ठाकुर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संग्रामपुर में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया था। मृतक कौशल ठाकुर संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर पंचायत की धनकुंडा निवासी शैलेन्द्र ठाकुर का पुत्र था। ------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...