लखीमपुरखीरी, मार्च 17 -- भीखमपुर। मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग पर ढढौरा गांव के पास शनिवार को हुए हादसे में जख्मी 26 वर्षीय नगरा निवासी शिवम मिश्रा की मौत हो गई। रविवार को लखनऊ में पोस्टमार्टम होने के बाद शव घर लाया गया। घर में पत्नी मां और रिटायर्ड पुलिस दरोगा रहे बाबा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। घर का लाड़ला और खुश मिजाज होने से नगरा गांव में शिवम की मौत से मातम छा गया। मितौली के नगरा गांव निवासी शिवम मिश्रा पुत्र अखिलेश बाइक से मोहम्मदी की ओर से शनिवार दो बजे के करीब आ रहा था। वहीं लखीमपुर की ओर से आ रहे फूलबेहड़ थाना के गांव वजीर पुरवा निवासी 19 वर्षीय पहलवान पुत्र बालकराम और लवकुश पुत्र रामलखन की बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें नगरा निवासी शिवम गंभीर घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक भी घायल हुए थे। शिवम को परिजन इलाज के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.