बिहारशरीफ, सितम्बर 21 -- सिलाव, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के भुई गांव के पास स्टेट बैंक के पास 13 सितंबर को बाइक के धक्के से महिला जख्मी हो गयी थी। इलाज के दौरान पटना में उनकी मौत हो गयी। मृतका भुई गांव निवासी रंजीत प्रसाद की 45 वर्षीया पत्नी चंदू देवी उर्फ डिम्पल है। मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वह जितिया को लेकर अन्य महिलाओं के साथ स्नान करने के लिए पैमार नदी जा रही थी। तभी बाइक सवार ने पीछे से धक्का मार दिया। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था। नौ दिन बाद उनकी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि मामला दर्ज कर बाइक सवार की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.