आरा, जनवरी 4 -- -बाइक सवार ने मारी थी ठोकर आरा, हि.सं.। जिले के सहार थाना क्षेत्र के बड़की खड़ाव स्थित ब्रह्मबाबा के समीप सड़क हादसे में जख्मी बुजुर्ग की मौत हो गई। इलाज के दौरान शनिवार की रात उन्होंने तोड़ दिया। मृत बुजुर्ग सहार थाना क्षेत्र के लोदीपुर हाता निवासी स्व. द्वारिका राम के 60 वर्षीय पुत्र शारदा राम थे। परिजन संजय राम ने बताया कि एक जनवरी की सुबह वे धान का बोझ लेकर सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान बड़की खड़ाव स्थित ब्रह्मबाबा के समीप सामने से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दी थी। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे। इसके बाद सहार थाना पुलिस की ओर से उन्हें सहार अस्पताल ले जाया गया था। वहां से परिजन उन्हें अरवल सदर अस्पताल ले गए। अरवल में इलाज के बाद उन्हें पटना पीएमसीएच ले जाया गया। इसके बाद परिजन उन्हें शनिवार की देर शाम वाप...