पूर्णिया, दिसम्बर 2 -- रूपौली, एक संवाददाता।जिस दिन गांव में शहनाई बजनी थी उसी दिन दो परिवारों का चिराग बुझ गया। रविवार को डोभा महर्षी नगर गांव में शादी की हलचल थी। रवीन कुमार के बड़े भाई की बारात निकलनी थी और घर में सभी उत्साह में डूबे थे। लेकिन बारात की इस खुशी पर अचानक ऐसा साया पड़ा कि गांव मातम में डूब गया। रवीन कुमार अपने दो करीबी दोस्तों 18 वर्षीय मंजीत कुमार और अमरजीत कुमार के साथ बाइक से बारात में शामिल होने के लिए निकला था। लेकिन जैसे ही उनकी बाइक पोठिया-चांदपुर सड़क पर पेट्रोल पंप के पास पहुंची कि एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमरजीत कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मंजीत कुमार को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे भी बचा नहीं सके। वहीं रवीन कुमार को गंभीर अवस्था में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.