भागलपुर, अप्रैल 26 -- एकचारी-महगामा पथ में गुरुवार की देर रात बाइक दुर्घटना होने से बाइक चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तेज गति से जा रही बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई थी। दोनों घायलों को उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया था। दोनों घायल झारखंड के बेलवड्डा थाना के डोय गांव के आशुतोष कुमार और रघुवीर मंडल हैं। दोनों को भागलपुर रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...