देवघर, जनवरी 4 -- देवघर। सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए है। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार नगर के सत्संग चौक के पास एक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में टोटो सवार सत्संग निवासी मधु कुमारी और दीपा देवी घायल हो गई। वहीं देवघर-दुमका मुख्य सड़क पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के तीर नगर गांव के समीप पैदल सड़क पार कर रहे दीपक कुमार सिंह को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। बताया कि वाहन चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। वहीं रिखिया थाना के रामपुर गांव में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक चालक संतोष शर्मा घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। सभी घायलों की स्थिति स्थिर बतायी जा रही है। पुलिस ने सभी...