मथुरा, फरवरी 9 -- सीआरपीएफ के जवान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पैतृक गांव भवनपुरा में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में मातम छा गया। देर रात हुए अंतिम संस्कार में लोगों भारी भीड़ रही। पत्नी और दो बेटियों के सिर से पिता का साया उठने पर उनका रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में एसआई बिजेंद्र सिंह शुक्रवार देर रात श्रीकृष्ण जन्मभूमि में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। वे अपनी बटालियन में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर लौट रहे थे। टाउनशिप क्षेत्र में रास्ते में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें तत्काल मथुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सीआरपीएफ जवान गोवर्धन क्षेत्र के ग्राम भवनपुरा के निवासी थे। उनके निधन की ...