मुजफ्फरपुर, जनवरी 10 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरैया थाने के बहिलवारा भुआल उत्तरी निवासी सीआरपीएफ में सहायक उपनिरीक्षक अशोक कुमार (51) की शुक्रवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। वे बाइक से बैरिया स्थित अपने डेरा से पैतृक गांव जा रहे थे। रेवा रोड पर भामा शाह द्वार के समीप शुक्रवार की शाम ट्रक ने ठोकर मार दी। सदर थाने की पुलिस ने गंभीर हालत में एसकेएमसीएच भर्ती कराया। वहां से तबीयत बिगड़ने पर शहर के निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पिता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक किशोरी भक्त ने बताया कि अशोक कुमार छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 22वीं बटालियन के सिग्नल विभाग में रेडियो ऑपरेटर के पद पर तैनात थे। वे 29 दिसंबर को छुट्टी में गांव आए थे और 10 जनवरी को वापस ड्यूटी पर लौटने वाले थे। जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही...