बिजनौर, जनवरी 8 -- अफजलगढ। संभल में तैनात अफजलगढ़ का रहने वाला सिपाही गश्त के दौरान हादसे में घायल हो गया। गंभीर हालत में सिपाही को मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को गांव नवाबपुरा में राम गंगा नदी के तट राजकीय सम्मान के साथ सिपाही के शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के भाई ने मुखाग्नि दी। गांव नवाबपुरा निवासी धर्मानंद नैनवाल का बेटा कृष्ण कुमार (32 वर्ष) यूपी पुलिस में सिपाही था। फिलहाल वह संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र की गवां चौकी पर तैनात था। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह गश्त के लिए निकला था। इस दौरान सड़क हादसे में घायल हो गया। पुलिस कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से मुरादाबाद रेफर कर दिया। दरोगा मनोज कुमार सिपाही कृष्ण कुमार को कॉसमॉस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ...