बोकारो, फरवरी 2 -- कसमार थाना क्षेत्र के बगदा गांव निवासी साजन घासी के 16 वर्षीय पुत्र समीर घासी की रविवार को बीजीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पिछले बीस दिनों से सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल था। बताया गया कि 10 जनवरी को समीर अपने साथी मनीष घासी के साथ साइकिल से लौट रहा था। इसी दौरान कसमार-पेटरवार मुख्य पथ पर सूइयाडीह के पास अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को बीजीएच पहुंचाया गया, जहां मनीष की उसी दिन मौत हो गई थी, जबकि समीर का इलाज चलता रहा। परिजनों ने इलाज में काफी खर्च किया और कई लोगों ने आर्थिक सहयोग भी किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। समीर की मौत से गांव में मातम पसरा है। अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में किया गया। बगदा के पंचायत समिति सदस्य मौउ भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.