लखनऊ, अप्रैल 18 -- तीन दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल निजी कम्पनी के सफाई कर्मी की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही दर्जनों कर्मचारी मर्च्यूरी पहुंच गए। यहां से शव लेकर वह सीधे नगर निगम मुख्यालय आ गए। सफाई कर्मी नेताओं ने मृतक सफाई कर्मी के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजे की मांग शुरू कर दी। कर्मचारी लायन सिक्योरिटी गार्ड ठेकेदार के यहां काम कर रहा था। कर्मचारी 10 लाख मुआवजा मांग रहे थे, लेकिन ठेकेदार ने उसके परिजनों को केवल ढाई लाख रुपए ही दिया। लायन्स सिक्योरिटी में काम करने वाले सफाई कर्मी की तीन दिन पहले दुर्घटना हो गई थी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उसकी मौत की जानकारी के बाद दर्जनों सफाई कर्मी आ गए। वह उसका शव लेकर नगर निगम मुख्यालय आ गए। यहां सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन व नार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.