बस्ती, फरवरी 9 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। देर रात्रि कप्तानगंज कस्बे में अज्ञात वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। मौत की सूचना पर पीड़ित परिवार के घर मातम है। पुलिस मामले में जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मौत की सूचना मिली है, अभी कोई तहरीर नहीं पड़ी है। घटना कप्तानगंज पंडूल रोड कप्तानगंज चौराहा और वायरलेस चौराहा के बीच की है। बताया जाता है कि 45 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर अवस्था में पुलिस ने सरकारी वाहन से उसे सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया था। इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। घायल की पहचान विजय कुमार पुत्र हरिराम निवासी कस्बा कप्तानगंज के ...