सहरसा, फरवरी 10 -- सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बलवाहाट थाना क्षेत्र के चकमका चौक के समीप बीते सप्ताह बुधवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 58 वर्षीय मो मोइनउद्दीन की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वे सरोजा गांव के वार्ड संख्या 11 के निवासी थे और घटना के बाद से जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे थे। जानकारी के अनुसार मो. मोइनउद्दीन बाइक से चकमका चौक सामान खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल सिमरीबख्तियारपुर ले जाया गया, जहां से सदर अस्पताल सहरसा और फिर डीएमसीएच दरभंगा रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के दामाद मो. इरशाद ने बलवाहाट थाना में आवेदन देकर...