इटावा औरैया, दिसम्बर 16 -- इटावा। वैदपुरा के नगला तेज की रहने वाली 75 वर्षीय कैला देवी पत्नी महिपाल सिंह बंजारा 11 दिसंबर दिन को अपने नाती राकेश पुत्र राधेश्याम के साथ बाइक से वैदपुरा बाजार करने गई थीं। जहां से वापस घर आते समय बसरेहर रोड पर हीरापुरा के पास सामने उनकी बाइक में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कैला देवी बाइक से गिरने से सिर में गंभीर चोट आने से घायल हो गई थीं। जबकि उनका नाती राकेश बाल-बाल बच गया था। हादसे की जानकारी पर परिजनों ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां इलाज दौरान पांचवे दिन दम तोड़ दिया। वैदपुरा पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...