पूर्णिया, जनवरी 9 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। जीवछपुर गांव में महाराज जी मोड़ के समीप 29 दिसंबर को सड़क दुर्घटना में घायल रिटायर्ड चौकीदार युगल किशोर पासवान की दुर्घटना के दसवें दिन इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 29 दिसंबर को दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार बनमनखी थाना क्षेत्र के हनुमान नगर निवासी 19 वर्षीय रोशन कुमार पिता गरीब मंडल की मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल युगल किशोर पासवान का इलाज चल रहा था। मृतक युगल किशोर पासवान के परिजनों ने बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया था। इसके बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल से भागलपुर रेफर कर दिया गया। जहां उनकी मौत हो गयी। बता दें कि 29 दिसंबर को मोटरसाइकिल से अपनी बहन के साथ जानकीनगर ...