रांची, जनवरी 5 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली थाना क्षेत्र की नागेडीह पंचायत के आमटिकरा निवासी 22 वर्षीय छात्र अंकित महतो की शनिवार की रात रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह रांची से अंकित महतो अपने एक दोस्त के साथ बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में जोन्हा के पास एसयूवी से टक्कर होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जहां स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से उसे रिम्स भेजा गया था। इधर, रिम्स में मौत होने के बाद रविवार की दोपहर अंकित का शव घर लाया गया, जहां शव देखते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। आमटिकरा निवासी अशोक महतो का इकलौता पुत्र अंकित महतो रांची कॉलेज में बीए पार्ट थ्री में पढ़ता था। सोमवार को मृतक के अंतिम संस्कार में पूरा गांव उमड़ पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.