मुरादाबाद, मार्च 30 -- सिविल लाइंस थाना के अगवानपुर चौकी क्षेत्र के शेरुआ धर्मपुर निवासी रोहित(27) सटरिंग का काम करता है। उसके परिवार में पत्नी छुटकी, एक बेटा प्रशांत और एक बेटी है। बताया गया कि रोहित अमरोहा के गजरौला स्थित अपनी ननिहाल गया था। 22 मार्च को वह ननिहाल से घर बाइक से लौट रहा था। दिल्ली रोड पर जीरो प्वाइंट के पास पहुंचा तभी किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया, जिसके बाद से ऋषिकेश एम्स में उसका उपचार चल रहा था। जहां रविवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.