गोरखपुर, जनवरी 15 -- गोला बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर गोला के ब्रह्मस्थान मोहल्ला निवासी युवक की बुधवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, ब्रह्मस्थान निवासी गोलू मोदनवाल बुधवार की रात बाइक से गोपालपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गोपालपुर के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल सीएचसी गोला ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि हादसे के बाद से युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों के अनुसार, इलाज के सिलसिले में घर के सभी लोग अस्पताल में हैं, जिसके चलते घर पर ताल...