गया, मार्च 16 -- डुमरिया-पटना स्टेट हाइवे 69 पर 7 मार्च 2025 को पाकरडीह गांव के पास बभंडीह गांव निवासी अवधेश प्रसाद के बेटा 19 वर्षीय नीतीश कुमार सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। जिसका 16 मार्च 2025 को रांची रिम्स में इलाज चल दौरान मौत हो गई। इधर गांव में मौत की खबर आते ही मातम में पसर गया। घर में परिजनों के बीच कोहराम मच गया। ग्रामीण बताते है कि अवधेश प्रसाद के पांच बेटी पर यह एकलौता बेटा था। जिसकी मौत होने से उसके घर में पहाड़ टूट गया। वहीं उसी गांव के 40 वर्षीय मिथिलेश कुमार होली के दिन देर रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ। जिसका पटना में एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.