बस्ती, जनवरी 26 -- बस्ती। सोनहा पुलिस ने सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के पिरैला गरीब निवासी मो. मुस्तफा ने तहरीर देकर बताया है कि उनका भांजा हाकिम (20) गत 24 जनवरी को घर से सामान लेने के लिए पैदल भितेहरा चौराहे की तरफ जा रहा था। तभी रास्ते में ट्रैक्टर चालक ने लापरवाहीपूर्वक ठोकर मार दी। गाड़ी के नीचे दबकर भांजा बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए रुधौली अस्पताल ले गए। यहां पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...