हापुड़, फरवरी 4 -- कोतवाली नगर क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि मेरठ पुलिस ने पंचनामे में गलत दुर्घटना स्थल को बदल कर कोतवाली पिलखुवा का दर्शा दिया। जिससे कार्रवाई कराने में परेशानी आ रही है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी सतपाल ने बताया कि उसका छोटे भाई जितेंद्र कुमार 15 जनवरी की शाम बाइक पर अपने जिला बुलंदशहर के गुलावठी निवासी साले विकास कुमार के साथ पिलखुवा स्थित सरस्वती अस्पताल में जा रहा था। जैसे ही वह बाइक लेकर अरासा होटल के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भाई जितेंद्र को सरकारी अस्पताल में भर्ती का कराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.