हल्द्वानी, दिसम्बर 15 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। पंतनगर-रुद्रपुर हाईवे पर तीन दिन पहले हुए सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है। वह हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक एक निजी कंपनी में कार्यरत 20 वर्षीय विशाल सिंह निवासी मस्जिद कॉलोनी जवाहर नगर ऊधमसिंह नगर 12 दिसंबर की सुबह ड्यूटी से घर लौट रहा था। तभी रुद्रपुर-पंतनगर हाईवे में एक स्थान पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार रात विशाल ने दम तोड़ दिया। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि हादसे की जांच पंतनगर पुलिस करेगी। प्रथमदृष्टया हादसे का कारण सुबह के समय बाइक चलाते वक्त युवक ...