संभल, दिसम्बर 2 -- मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढकारी के निकट रविवार को हुए हादसे में घायल दूसरे युवक की भी मौत हो गई। सोमवार को मुरादाबाद के अस्पताल में उपचार के दौरान 45 वर्षीय प्रमोद पुत्र खेमी निवासी गांव थरेसा अहमदनगर थाना बनियाठेर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उप निरीक्षक आकाश कुमार ने बताया कि रविवार शाम चार बजे मुरादाबाद आगरा नेशनल हाईवे पर बहजोई बबराला के बीच गांव ढकारी के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इससे बाइक पर सवार जिला बदायूं के थाना बिसौली के गांव अतरपुरा निवासी रामू पुत्र परसुराम की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि प्रमोद और गुलाब सिंह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया था। सोमवार को मुरादाबाद के अस्पताल में उपचार के दौरान 45 वर्षीय प्रमोद पुत्र खेमी निवासी गांव थर...