कानपुर, जनवरी 8 -- कल्याणपुर में सड़क हादसे में घायल मिठाई व्यापारी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कल्याणपुर के मिर्जापुर नई बस्ती निवासी 47 वर्षीय योगेंद्र यादव मिठाई व्यापारी थे। उनके परिवार में पत्नी संगीता, बेटी मादश्री हैं। बेटे संकल्प ने बताया कि बीती 17 अक्टूबर को पिता शिवली मार्ग स्थित दुकान के पास पैदल सड़क पार कर रहे थे। तभी एक नाबालिग बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...