जमुई, नवम्बर 23 -- जमुई/लक्ष्मीपुर, निज संवाददाता। दुर्घटना में घायल इलाजरत महिला की मौत शनिवार की देर हो गई। रविवार की सुबह परिजन महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां पोस्टमार्टम के उपरांत महिला के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। उक्त महिला की पहचान लक्ष्मीपुर थाना अंतर्गत तारोन गांव निवासी मदन तांती 40 वर्षीय पत्नी अनीता देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि महिला शनिवार की सुबह अपने खेत में धान का पुंज लगाने के लिए जा रही थी। इसी दौरान केनुहट-गौरा ग्रामीण सड़क पार करने के दौरान तेज गति से जा रहे एक बाइक सवार ने महिला को जोरदार ठोकर मारते हुए मौके से फरार हो गया। जिसमें महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। जिसे परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की स्थिति गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.