रामपुर, दिसम्बर 27 -- नैनीताल हाईवे पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार मजदूर को जबरदस्त टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल मजदूर की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर निवासी राहुल कुमार 27 वर्षीय मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बीते गुरुवार को वह क्षेत्र के गांव भैंसिया ज्वालापुर में अपनी मौसी के घर आया था। देर रात वह बाइक द्वारा अपने घर वापस लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में नैनीताल हाईवे स्थित नवीन मंडी के निकट तेज रफ्तार से ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल राहुल को इलाज के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.