भदोही, जनवरी 31 -- भदोही, संवाददाता। सुरियावां थाना क्षेत्र के बारी, पकरी कला निवासी 60 वर्षीय राज बहादुर यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है। उक्त गांव निवासी कपिल यादव ने तहरीर में कहा कि भदोही-दुर्गागंज मार्ग स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पास उनकी दुकान है। उनके बड़े पिता राज बहादुर यादव 28 जनवरी को आए थे। वह पैदल ही सड़क पार कर रहे थे, तभी पीछे से बाइक चालक ने जोरदार धक्का मार दिया था और भाग गया। उन्हें इलाज को महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डाक्टरों ने प्रथम उपचार के बाद ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया। जहां पर उनकी मौत हो गई। शहर कोतवाल सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि स्वजनों की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.