बस्ती, जनवरी 12 -- बस्ती। पटेल चौक के समीप देर शाम एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बारहसिंगा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के दौरान सड़क पर तड़पता देख ओमकार चौधरी ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने पशु चिकित्सक राम प्रसाद चौधरी ने प्राथमिक उपचार किया। एसआई अजय सिंह चौहान, सोनू उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...