भागलपुर, मई 25 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। सड़क हादसे में घायल हुए बांका के अमरपुर थाने के सहुआ निवासी रीबम कुमार की इलाज के क्रम में शनिवार की सुबह में मौत हो गयी। मायागंज अस्पताल में रीबम का इलाज चल रहा था। मायागंज स्थित बरारी कैंप थाने की पुलिस ने रीबम के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। परिजनों ने बताया कि रीबम अपने मौसेरे भाई सहित कुल पांच लड़कों के साथ दो बाइक से गोड्डा रिश्तेदारी में गया था। लौटने के क्रम में शुक्रवार की रात रीबम सड़क हादसे का शिकार हो गया। सभी लड़कों ने उसे बांका सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के क्रम में शनिवार को मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि महज दस माह पहले ही रीबम की शादी हुई थी। घटना के बाद उसकी पत्नी सजनी कुमारी, पिता कैला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.