जौनपुर, जनवरी 15 -- जौनपुर, संवाददाता। जिले के दो स्थानों पर बुधवार को बीते 24 घंटे के भीतर हुए सड़क हादसों में घायल प्रधान पुत्र सहित दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटनाएं सिकरारा थाना क्षेत्र के फतेहपुर टंकी के पास और सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मोलनापुर के पास हुईं। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव निवासी 22 वर्षीय अर्जुन यादव पुत्र राधे अपने मामा बिंदु यादव निवासी पोखरियापुर थाना सिकरारा को लेकर मंगलवार को जौनपुर से पोखरियापुर जा रहे थे। फतेहपुर टंकी के पास सामने से आ रही बाइक सवार को बचाने के चक्कर में गड्ढे में गिर गए और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने अर्जुन की हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया था। उनका उपचार जौनपुर के एक निजी अस्...