नवादा, दिसम्बर 10 -- रजौली। निज संवाददाता कोडरमा घाटी क्षेत्र स्थित ललकी मोड़ के पास सड़क हादसे में घायल रजौली की दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, बिहार-झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र गोपालपुर स्थित तुरीया टोला के दर्जनों लोग मजदूरी करने कोडरमा घाटी जाते हैं। रविवार की देर शाम मजदूरों का एक जत्था कोडरमा घाटी के ललकी मोड़ पर बस का इंतजार कर रहा था। इसी बीच रांची से बेगूसराय जा रही एक कार तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर मजदूरों के जत्थे से जा टकराया। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला विजय तुरिया की 40 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी की मौत घटनास्थल पर कार से दबने के कारण हो गई। दूसरी महिला गोरेलाल तुरिया की 36 वर्षीय पत्नी लैलुनवा देवी की मौत अस्पताल में इलाज के क्रम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.