दुमका, जनवरी 31 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि।हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग पर हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचवटी होटल के समीप गुरुवार सुबह हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में घायल दूसरे युवक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान डुमरजोर गांव निवासी बंधन कुमार के रूप में हुई है। इससे पहले उसके साथी जितेंद्र कुमार सिंह की मौत हो चुकी है। दोनों युवकों की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह डुमरजोर गांव निवासी जितेंद्र कुमार सिंह और बंधन कुमार बाइक से देवघर स्थित एम्स में इलाज चल रहा था। इसी दौरान पंचवटी होटल के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे की सूचना मिलते ...