पीलीभीत, जनवरी 21 -- पीलीभीत। 14 जनवरी को असम हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल पुरनपुर में सेहरामऊ क्षेत्र के गांव महुआ निवासी मिशन वाजपेई ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 14 जनवरी को असम हाईवे पर गांव गढवाखेड़ा के पास अनियंत्रित गति से आ रहे एक ट्रैक की चपेट में आकर कई लोग घायल हो गए थे। इस हादसे में जोगराजपुर निवासी मोहम्मद बॉक्स सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल महुआ के रहने वाले मिशन वाजपेई का इलाज बरेली के भोजीपुरा स्थित राम मूर्ति अस्पताल में चल रहा था। हालत में सुधार न होने पर उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.