मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 13 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरैया-गोरौल मार्ग पर करीहारा मांझी टोला के समीप हुए सड़क हादसे में घायल निजी टेलीकॉम कंपनी के तकनीशियन सुबोध कुमार राय (35) की शुक्रवार देर रात को मौत हो गई। वह सरैया थाना क्षेत्र के परहिया निवासी एलबी यादव का पुत्र था। सुबोध गुरुवार की रात ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहा था। तभी नीलगायों का झुंड सामने आने से बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से हादसा हो गया था। इसमें घायल सुबोध को सीएचसी सरैया से मुजफ्फरपुर रेफर किया गया था। एक निजी अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया था, लेकिन रास्ते में ही सुबोध ने दम तोड़ दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। स्थानीय पूर्व पंचायत समिति सदस्य अनिता कुमारी ने बताया कि सुबोध अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। वे तीन...