शामली, दिसम्बर 1 -- दो दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल जनसेवा केंद्र संचालक उपचार के दौरान मौत हो गई। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव बुच्चाखेड़ी निवासी कृष्ण नगर में विजय सिंह पथिक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के निकट जनसेवा केंद्र चलाता था। ग्राम प्रधान पति आजाद ने बताया कि बीते शनिवार शाम कांधला तिराहे के निकट कृष्ण की बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया था, जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को उपचार के लिए पानीपत के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार को उपचार के दौरान कृष्ण की मौत हो गई। वह अविवाहित था। उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। देर शाम गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...