शाहजहांपुर, फरवरी 12 -- तिलहर-बरखेड़ा मार्ग पर हुए सड़क हादसे में घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। जैतीपुर के बंथरी गांव निवासी संजेश के अनुसार 4 फरवरी की सुबह उनका पुत्र सुधांशु पिथनापुर स्थित स्कूल जा रहा था। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक कर्मवीर उर्फ कटीले ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी और कई मीटर तक घसीटता रहा। गंभीर रूप से घायल छात्र को शाहजहांपुर में भर्ती कराया गया, जहां से 10 फरवरी को बरेली रेफर किया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.